कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी ढुल्लू महतो को जिताने को कमर कसने को कहा
Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी की शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद, निरसा के विधायक और सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो जिले के चार विधानसभा धनबाद, झरिया, सिंदरी और निरसा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. शामिल हुए.
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई. इस दौरान संगठन महामंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने सभी से एकजुटता के साथ मोदी जी की अपील चार सौ पार को पूरा करने को कहा. बाद में मीडिया से बात करते हुए नेताओं ने कहा कि टिकट को लेकर किसी में असंतोष नहीं है।







