Dhanbad : गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने इस बार जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय और धनबाद मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल को धमकी दिया है जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमे प्रिंस खान ने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल का नाम लेकर कहा है की तुमलोग मेरे नाम पर राजनीति करोगे तो हम रक्तनिति करेंगे, गाली देते हुए कहा दोनो के सर का बाल नोच लेंगे, ढुलू महतो को टिकट मिला है तो तुमलोग को तकलीफ हो रहा है। प्रिंस खान का ऑडियो वायरल होने के बाद सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है।
बता दे की विधायक ढुलू महतो को धनबाद से भाजपा लोकसभा प्रत्यासी बनाए जाने के बाद कृष्ण अग्रवाल के द्वारा प्रत्यासी बदलने की मांग किया था इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेता को पत्र लिखा था। इसे लेकर ढुलू महतो और कृष्णा अग्रवाल में फोन पर तीखी नोक झोंक हुई थी जिसमे ढुलू महतो ने सरयू राय पर भी इसारा किया था, जिसके बाद सरयू राय कृष्ण अग्रवाल के घर पंहुचे जिसमे प्रेस वार्ता कर ढुलू महतो को माफिया बताते हुए धनबाद से खुद चुनाव लडने की संभावना जताई थी। इस दौरान दोनो ने कहा था की जब प्रिंस खान व्यवसाई को धमकी दे रह था तब हमलोग सामने आकर लड़ाई लड़े थे। सरयू राय ने कहा था प्रिंस खान पर कार्रवाई के लिए हमने लिखा था।







