कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए दंडाधिकारी व गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति
Dhanbad : पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2024 का आयोजन रविवार, 7 अप्रैल, को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 तक जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी तथा गश्ती दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक के प्रभार में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। परीक्षा में लगभग 11000 से अधिक छात्रों के सम्मिलित होने की संभावना है। सभी परीक्षा केंद्रों के लिए स्टेटिक दंडाधिकारी एवं गश्ती दल दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।







