Dhanbad: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु धनबाद में इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां अन्य राज्य या अन्य जिले से प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने टाटा हैरियर एसयूवी संख्या डबल्यूबी 40 एएक्स 6001 से 34 लाख 74 हजार 4 सौ रुपए बरामद किया गया हैं। पुलिस कार पर सवार लोगों से पूछताछ कर रही है। कार पर सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे तेल का व्यवसाय करते है। व्यवसाय के सिलसिले में रुपए लेकर दुर्गापुर से हजारीबाग जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है जिसकी जांच की जा रही है।








