AARAH : आरा के तरारी थाना स्तिथ बड़का गांव बाजार के समीप शनिवार की देर शाम घर बनाने के विवाद को लेकर दो बहनों को चाकू मार दी गई थी। घटना में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद दोनों को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देख दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। जहां रविवार को एक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की उनके छोटे भाई की पत्नी और उसकी बड़ी बहन जिनका इंदिरा आवास योजना में घर पास हुआ था। उन्हीं का घर बनवाने को लेकर उनके छोटे भाई की पत्नी तीन दिन पूर्व तरारी थाना के बड़का गांव अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। उसकी बहन के पति का मृत्यु हो गई है। उसके पति के मौत के बाद उनके पड़ोसी परशुराम का उसके घर आना जाना था। जब वह घर बना रही थी, तभी परशुराम इसका विरोध करने लगा, उसका कहना था कि यहां घर नहीं बनेगा। इसके बाद शनिवार की देर शाम उसके भाई की पत्नी और उसकी बड़ी बहन दोनों बड़का गांव बाजार सब्जी एवं अन्य सामान खरीदने गई थी। तभी परशुराम वहां आया और दोनों को चाकू से ताबड़तोड कई वार कर दिया और फरार हो गया।घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

वहीं घायल महिला ने भी अपनी बहन का घर नहीं बनाने देने के कारण उसके पड़ोसी परशुराम पर दोनों बहनों को चाकू मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। जबकि जानकारी है की इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है।







