BOKARO: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर लगातार बोकारो में बड़े पैमाने पर विदेशी अवैध शराब निर्माण का खुलासा हो रह है। रविवार को भी उपायुक्त के निर्देश पर सहायक उत्पाद आयुक्त बोकारो के नेतृत्व में आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला उत्पाद बल एवम् जरीडीह थाना के सहयोग से नूतनडीह गांव में अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री पर छापामारी की गयी।

तलाशी के दौरान चहारदीवारी के अंदर बने एक कमरे एवम् ज़मीन के अंदर छिपाकर गाड़े हुए ड्राम के अंदर बोरे में रखे विदेशी शराब और सुषव बरामद हुआ। छापामारी के क्रम में अभियुक्त बसंत महतो नुतनडीह ग्राम निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत् अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद, संजीत देव,अवर निरीक्षक उत्पाद सदर कृष्णा प्रजापति,अवर निरीक्षक उत्पाद चन्द्रपुरा सह तेनुघाट सुश्री दीपिका कुमारी, जरीडीह थाना प्रभारी अमित राय, सोनू चौधरी, विकास विश्वकर्मा एवम् सशस्त्र बल उपस्थित थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को विदेशी शराब – 675 लीटर (विभिन्न ब्रांड) का, सुषव -500 लीटर (3 ड्राम में),तैयार रंगीन शराब 9 पानी के जार में -180 लीटर, विभिन्न ब्रांड के 4000 लेबल एवम् 4000 ढक्कन, नकली होलोग्राम 5000, केरामेल 5 लीटर और एक जार बरामद किया गया।








