रामगढ़: मंगलवार को उपायुक्त, चंदन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आए लोगों से मुलाकात की।इस दौरान लोगों ने भूमि, रोजगार, राशनकार्ड, दिव्यांग ट्राई साईकल, विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के लाभ सहित अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया जिसके उपरांत उपायुक्त ने मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं।







