रामगढ़: मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन लंबित जाति, आय, आवासीय एवं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर बैठक आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद ने अंचलवार लंबित प्रमाण पत्रों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जिसपर उपायुक्त ने जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को अंचलवार किस प्रमाण पत्र में कितने आवेदन कितने समय से लंबित है की सूची तैयार कर सभी अंचल को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को लंबित आवेदनों को 15 नवंबर तक निष्पादन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम शर्मा को वैसे बच्चे जिनका जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है किंतु किसी कारणवश नहीं बन पा रहा है की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आ रही कठिनाइयों से संबंधित बैठक आयोजित कर उन्हें दूर करते हुए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता रोबिन टोप्पो अनुमंडल पदाधिकारी शीलवनत भट्ट जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी, आदि उपस्थित थे।







