DHANBAD : झरिया थाना के सिंह नगर में रविवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक वेक्ती की मौत को लेकर आक्रोशित लोगो ने रात भर शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम रखा सोमवार को अहले सुबह करीब 5 बजे पुलिस प्रशासन के द्वारा काफी समझाने पर शव उठा और पोस्टमार्डम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया। इस दौरान वार्ता में सहमति बनी की जिस मालवाहक टेंपो से दुर्घटना हुई उसमे लगे सोस एजेंसी के संचालक के द्वारा 1 लाख दिया जाएगा जानकी अंचल कार्यालय के द्वारा दुर्घटना होने पर जो आर्थिक सहायता दी जाती है वे दिया जाएगा।
झरिया के सिंह नगर में रविवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मृतक धीरेंद्र शर्मा अपनी सैलून बंद कर साईकिल से झरिया चिल्ड्रेन पार्क से घर वापस आ रहा था इस दौरान कोयला लदे हाईवा ने एक माल वाहक टेंपो को चकमा दिया और टेंपो साइकिल सवार के ऊपर पलट गई और साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया। जैसे ही आसपास के लोगों को जानकारी मिली सभी सड़क जाम कर मृतक को मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। उसके बाद झरिया पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को किसी प्रकार शांत कराकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आप को बताते चले कि इसके पूर्व में भी यहां एक नहीं कई घटना हो चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिसको लेकर आम लोगों में आक्रोश थी।







