Dhanbad: धनबाद लोकसभा सीट से बाघमारा विधायक ढुलू महतो को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा अब संघठन में एकजुटता दिखाने में लग गई है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा धनबाद नगर की ओर से झरिया लालबाजार स्थित श्री श्याम प्रभु भवन में समाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से धनबाद लोकसभा प्रत्यासी ढुलू महतो, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, नितिन भट्ट, शेलेंदर सिंह चंद्रवंशी। उपस्थित थे।

सामाजिक सम्मेलन में ढुल्लू महतो और रागिनी सिंह को अंगवस्त्र और माला पहना कर स्वागत किया गया। बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा की देश में को पिछले 60 वर्षो में नही हुआ उसे मोदी सरकार इस 10 वर्ष ने कर के दिखाया है एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है लोगो तक सरकार क योजना को पहुंचऐं । सम्मेलन के दौरान रागिनी सिंह ने कहा कि विपक्ष को प्रत्याशी घोषित करने में कितना समय लग रहा है अभी से ही डर और घबराहट होने लगा है भाजपा के सामने किसे खड़ा करे की लड़ सके। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने हर एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। यही कारण है की भाजपा के हर कार्यकर्ता एक सूत्र में बंधे हुए है। कांग्रेस ने देश में 60 सालों तक राज किया जो काम उन्होंने 60 वर्षो में नहीं किया उसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षो में कर दिखाया। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला जी का भव्य मंदिर, कश्मीर में 370 इसका उदाहरण है। विरोधियों को कुछ समझ में नहीं आ रहा हैं कि जनता के बीच कैसे जाएं।







