DHANBAD: धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय आमने सामने आ गए है। दोनो में जुबानी और कानूनी जंग छिड़ गई है। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। इन्हीं आरोपों को लेकर ढुल्लू महतो ने सरयू राय को एक लीगल नोटिस भेज जिसमे सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही गई है। वहीं लीगल नोटिस के जवाब में सरयू राय ने कहां कानूनी नोटिस घटिया दर्जे की है, इसलिए मैने उसे रद्दी टोकरी में फेंक दिया। अगर ढुल्लू महतो में हिम्मत है तो वे मानहानि का मुकदमा दर्ज करें।
गौरतलब है कि दुल्लू महतों ने विधायक सरयू राय को एक कानूनी नोटिस भेज अपने उपर लगाए गए आरोपों को लेकर उनसे सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक नोटिस भेज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दिन अपने उपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। इसके अलावा उन पर पचास से अधिक मुकदमें की भी बात कही थी। यह पूरी तरह से आधारहीन है। मेरी लोकप्रियता को बदनाम की जा रही है। इसके अलावा और भी कई तरह के आरोप लगाए गए है। अगर वे अपने शब्द वापस नहीं लेते और सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तो उन पर मानहानि का भी मुकदमा दर्ज कराने से पीछे नहीं हटेंगे।
पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने बाघमारा विधायक के नोटिस को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहां की मुझे एक नोटिस मिला है, भेजा गया कानूनी नोटिस घटिया दर्जे की है और जवाब देने लायक नहीं है। इसलिए मैने उसे रद्दी की टोकरी में फेंक दिया। उन्होंने इतने से भी चुप नहीं रहे, अगर ढुल्लू महतो में हिम्मत है तो वे सीधे न्यायालय का दरवाजा खटखटाए और मुझ पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दे। मुझे नोटिस भेजना भी एक चल है। उन लोगों का साजिश सफल नहीं होने दूंगा। उन्होंने ना सिर्फ पिछड़ों को सजातीय के उपर भी अत्याचार किया है। रहीं मुकदमें की बात तो धनबाद पुलिस ने झारखंड हाई कोर्ट में 46 मुकदमें होने की जानकारी दे चुकी है। अगर वे इसी प्रकार बयां देते रहे तो उनका चेहरा मैं और बेनकाब कर दूंगा।







