PALAMU : पलामू में पुलिस रिमांड के बाद हत्या के एक आरोपी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख आगजनी कर जमकर बवाल काटा। लोगों का आरोप था कि युवक की मौत पुलिस रिमांड में बुरी तरह से पिटाई के कारण हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराना चाही, लेकिन लोग काफी आक्रोशित थे वे दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहे थे। घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने जांच में दोषी होने पर कार्यवाई की बात कही तब लोग शांत हुए। मृतक चैनपुर थाना के कल्याणपुर का बताया जाता है।

बताते चले कि युवक अजय चौधरी पर होली की रात 26 मार्च को अपने चचेरे भाई मनोज चौधरी की हत्या करने का आरोप था। 27 मार्च को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिर पुलिस ने जांच के लिए उसे न्यायालय से रिमांड लिया। छह अप्रैल को न्यायालय ने पुलिस को अजय को रिमांड पर ले जाने का आदेश दिया। फिर रिमांड की अवधि पूरी होने पर सात अप्रैल को पुलिस आरोपी को जेल लेकर गई। तब जेल प्रशासन ने इसकी गंभीर हालत देख अस्पताल ले जानें की बात कही। वही रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस शव को लेकर आरोपी के घर गई। उसके बाद परिवारवालें ने उसकी मौत का जिम्मेदार पुलिस पर लगाया।

मंगलवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने शाहपुर कोयल नदी पुल पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। लोगों का आरोप था कि उसकी मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। सभी उन पुलिस कर्मियों पर कार्यवाई की मांग कर रहा थे।घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची लेकिन लोगों के आक्रोश के आगे वे भी मूकदर्शक बने रहे।

हालात बिगड़ते देख जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वस्त किया की अगर युवक की मौत पुलिस पिटाई से हुई है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई की जायेगी और हत्याकांड में जो भी निर्दोष होंगे उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जायेगा। मृतक के परिवारवालों को भी सरकारी नियम में जो भी प्रावधान होगा उसे भी मुआवजा दी जायेगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।







