Dhanbad: झरिया के घनुडीह ओपी क्षेत्र के मोहरीबांध में सोमवार की रात किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से पिस्टल लेकर घूम रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा के साथ दो कारतूत भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी है ये तीन बार जेल जा चुका है। ये उक्त जानकारी सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र प्रसाद राउत ने मंगलवार को तीसरा थाना में प्रेसवार्ता के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहरीबांध के पास कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा हुए थे जो पिस्टल लेकर घूम रहे है। इस दौरान सिंदरी अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी किया गया जिस दौरान अनील चौहान उर्फ कारू चौहान हथियार के साथ पकड़ा गया है अन्य दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस संबध में तीसरा थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही इसमें संप्लित अन्य लोगों के विरुद्ध छापामारी किया जा रहा है छापामारी टीम में तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार, घनुडीह ओपी प्रभारी पवन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।








