ROHTAS : इब्राहिमपुर में मंगलवार की दोपहर एक हृदय विदारक घटना घटी। एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के सात लोग काल के मुंह में समा गए। वहीं दो सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी कितने लोग की मौत हुई है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार छह लोग जिंदा जल गए है,जबकि एक बच्ची की मौत अस्पताल में हो गई है। घटना कछवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन वे भी सात जिंदगीयो को नहीं बचा पाए।
घटना को लेकर लोगों का कहना है कि घर के बगल में लगी ट्रांसफार्मर की निकली चिंगारी से आग लगी, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान घर में अचानक आग लगी गई। आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को संभलने का भी मौका नहीं दिया और कुछ ही मिनटों में सारा कुछ खत्म हो गया। आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक सब कुछ बर्बाद और खत्म हो चुका था। सात जिंदगी मौत के मुंह में समा चुकी थी।घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है।
इस भयावह घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसने भी सुना घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गए, लेकिन आग की भयावता देकर किसी की हिम्मत नही हो रही थी की आगे की ओर बढ़े। फायर ब्रिगेड वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मरने वालों में पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र तथा गर्भवती ननद शामिल हैं। जबकि एक बच्ची की मौत अस्पताल में हो गई है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस हादसे में गर्भवती महिला और बच्चे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन सूत्रों की माने तो बच्ची की भी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी हुई है।







