Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

धनबाद में ईद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,  जिले में 7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

khabar24 by khabar24
April 9, 2024
in धनबाद
0
धनबाद में ईद को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,  जिले में 7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 100

Dhanbad: ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। 

सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी 31 थाना व 23 ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही 33 थाना क्षेत्र पर जिला प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा गया है। 

*7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति*

*कतरास* ज़ोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ श्री दिवाकर सी द्विवेदी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा श्री आनंद ज्योति मिंज, *धनबाद* में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार तथा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपक कुमार, *चिरकुंडा* ज़ोन के निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा श्री रजत मणिक बाखला, *तोपचांची* ज़ोन के तोपचांची व गोमो में अपर नगर आयुक्त श्री महेश्वर महतो तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची श्री संजय कुमार, *झरिया* के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार शुक्ला तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी श्री भूपेन्द्र राउत, *गोविंदपुर* व बरवाअड्डा में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी तथा डीएसपी मुख्यालय 1 श्री शंकर कामती, *टुंडी* ज़ोन के टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री संतोष कुमार गुप्ता तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) श्री संदीप कुमार गुप्ता प्रभार में रहेंगे।

*33 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी*

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली ओपी, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तिसरा, सिंदरी, निरसा, कुमारधुबी, सुदामडीह, पाथरडीह, चिरकुंडा, पंचेत ओपी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा, बलियापुर, टुंडी, भौंरा व मधुबन थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

*11 अप्रैल सुबह 6:00 बजे से 12 अप्रैल के सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष*

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 11 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से 12 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद इसके वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217 व 100 है। 

जिला नियंत्रण कक्ष में नियोजन पदाधिकारी श्री आनंद कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री दीपक दुबे तथा श्री नारायण राम सहित 36 पदाधिकारी व 30 कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष 11 अप्रैल के सुबह 6 बजे से 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में कार्यरत रहेगा।

*सभी 31 थाना व 23 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी*

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक क्ष, थाना प्रभारी, साइबर थाना को सोशल मीडिया व विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि पर लगातार नजर रखने का भी निर्देश है। इसके अलावा साफ सफाई व स्वच्छता एवं निर्बाध रूप से विद्युत व पेयजल आपूर्ति करने का आदेश है।

Previous Post

बिहार के रोहतास में एक घर में आग लगने से सात लोग जिंदा जले,महिला समेत चार बच्चे सामिल,दो घायल

Next Post

JMM के पूर्व विधायक सहित दो लोगों को उच्च न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, चार बरी

khabar24

khabar24

Next Post
JMM के पूर्व विधायक सहित दो लोगों को उच्च न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, चार बरी

JMM के पूर्व विधायक सहित दो लोगों को उच्च न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, चार बरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English