Dhanbad : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से रेस है। मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मकसद से धनबाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के नॉर्थ कुजामा ,घनुवाडीह ,लोदना के बूथों का निरक्षण किया। धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि झरिया में वोटिंग परसेंटेज में भारी गिरावट आई है जिसको लेकर जिला प्रशासन चिंतित है मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही मतदान केंद्रों में सभी सुविधाओं का जायजा भी लिया जा रहा है वही अग्नि प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी कई बूथों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान बढ़ाने सहित जो भी समस्या है उसका वैकल्पिक व्यवस्था निकल जाएगा। झरिया में जिला प्रशासन का स्वीप सेल टीम लगातार कार्य कर रही है इस बार दस हजार नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है वही क्षतिग्रस्त बूथों को लेकर जिला प्रशासन की टीम बीसीसीएल से भी बात करेगी । वहीं उन्होंने कहा कि इस बार जिला प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि इस बार झरिया में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी । वही आपको बता दे की कुजामा बूथ संख्या 230 और 231 के मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया।








