Dhanbad: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक ढुल्लू महतो पर लगातार हमलावर हैं वे आए दिन ढुल्लू महतो पर कई संगीत आरोप लगा चुके हैं साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं पर भी ढुल्लू देने को लेकर सवाल सवाल खड़े कर रहे है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने धनबाद में कहा था की ढुलू महतो अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। जिसके जवाब में सरयू राय ने बुधवार को जमशेदपुर में प्रेस रिलीज जारी कर आरोप लगाया की ढुल्लू महतो के 20 वर्षीय बेटा प्रशांत कुमार के नाम से 2022 में तीन भूखंड पर 80 डिस्मिक जमीन, 2.06 करोड़ की लागत से सरकारी दर पर खरीदी गई है। ये जमीन धनबाद के नवाडीह मौजा में है। 5 जनवरी 2022 को कामख्या प्रसाद सिंह से 16 डिसमिल, 24 जनवरी 2022 को कामख्या प्रसाद सिंह 56 डिसमिल, तथा 29 अप्रेल को 8 डिसमिल नारायण मंडल से खरीदी गई है। सरयू राय ने कहा की अंचल कार्यालय से लेन देन के सारे जमीन का पेपर मेरे पास हैं। कहा की 20 वर्ष के उम्र में ढुल्लू महतो के पुत्र के पास इतना पैसा कहां से आया।
बता दे की भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा से टिकट दी है जिसके बाद कई लोगो की नाराजगी सामने आई थी इसे लेकर धनबाद मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल के द्वारा भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर नरजगी जताई गई थी जिसे लेकर कृष्ण अग्रवाल और ढुल्लू महतो के बीच फोन पर नोक झोंक हुआ था जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसके बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की इंट्री हुई है तब से सरयू राय ढुल्लू महतो पर 50 मामला दर्ज होने कोयला लोडिंग में रंगदारी लेने का आरोप लगाने के बाद अब सरकारी दर पर जमीन खरीदने का आरोप लगाया है। इसे लेकर ढुल्लू महतो का कोई जवाब नही आया है देखना है ढुल्लू महतो इस आरोप का कब तक जवाब देंगे।







