Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

शहीद आर्मी जवान, नायक प्रज्ञानंद सिंह का शव पंहुचा उनके घर, सभी की आंखे थी नम, लगे भारत माता के जयकारे

khabar24 by khabar24
April 11, 2024
in धनबाद
0
शहीद आर्मी जवान, नायक प्रज्ञानंद सिंह का शव पंहुचा उनके घर, सभी की आंखे थी नम, लगे भारत माता के जयकारे
0
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD: धनबाद का लाल, जीतपुर के रहने वाले गजेन्द्र सिंह के पुत्र आर्मी नायक प्रज्ञानंद सिंह कश्मीर के उधमपुर में गश्ती के दौरान शहीद हो गये हैं। अभी तक मौत कैसे हुई अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को प्रज्ञानंद का शव जैसे ही झरिया के जीतपुर पहुंचा,भारत माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। लोगों का आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था। झरिया के जीतपुर शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। अधिकारी से लेकर राजनीतिक लोग भी उनके घर पहुंच उनके शव को श्रधंजलि दी। श्रंद्धाजलि देने वालों में झरिया सीओ राम सुमन प्रशाद, थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा, भाजपा विधायक राज सिन्हा, सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो,  रागिनी सिंह, योगेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, उचित महतो,कॉग्रेस के शमशेर आलम,एकलब्य सिंह, मृणाल कांत सिंह , जय कुमार, बाबू जैना, आदि मुख्य रूप से थे।

मृतक प्रज्ञानंद सिंह के परिजनों ने बताया है की 6 अप्रैल को भाई प्रज्ञानंद उधमपुर में जीप में गश्ती कर रहे थे। कैसे शहीद हुए नही पता चला है । सेना द्वारा खोजबीन के बाद दो दिन बाद नदी में उनका शव पाया गया। बुधवार को शव को रामगढ़ सिख रेजीमेंट के मुख्यालय लाया गया। उसके बाद शव को जीतपुर घर लाया गया है।वहीं शहीद का शव घर आते ही उसकी माँ सुनैना देवी,पत्नी नीकु देवी एक वर्ष का पुत्र अयांश,पिता गजेन्द्र सिंह, भाई पुष्प नारायण सिंह, मझिला भाई मनोज सिंह का रो रो कर बुरा हाल है। शहीद की दो बर्ष पूर्व ही शादी हुई थी, पत्नी पर तो मानों दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। वह बार बार बेहोश हो रही है। उसका एक ही रट था किसके सहारे जीवन बिताएगी।

जेलगोड़ा के रहने वाले शहीद शशिकांत पांडेय भी इस दुख से गुजर चुके है। शहीद के पिता राजेश्वर पांडेय ने कहा की 17 दिसम्बर 2016 को संध्या 6 बजे सेना मुख्यालय कश्मीर से फोन आया की बेटा को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने गोली मार दिया है। उसके बाद तो मानों क्या हो गया,परिवारों तो मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दुख से अभी तक परिवार संभल नहीं पाया है।श्री पांडेय ने कहा है की जीतपुर के शहीद प्रज्ञानंद को राज्य एवम केंद्र सरकार हर तरह की मदद करे। जिस गरीब को बेटा शहीद होता है वही शहीद का दर्द जानता है। धनबाद के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, श्रवण राय, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, योगेंद्र यादव ने कहा हैं कि  पार्टी या ब्यक्तिगत शहीद को हर तरह की मदद की जायेगी।भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से मांग करेंगे की शहीद परिवार को हर तरह की मदद की जाए। वहीं धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर एकलब्य सिंह ने कहां है की झरिया विधायक से मिलकर मांग करेंगे की जीतपुर में शहीद प्रज्ञानंद सिंह चौक बनाया जाये।

Previous Post

विधायक सरयू राय ने एक बार फिर लोकसभा प्रत्यासी ढुल्लू महतो पर बोला हमला, बेटे के नाम से सरकारी दर पर 2.06 करोड़ की खरीदी जमीन।

Next Post

INDIA गठबंधन आज झारखंड के बाकी सीटों पर कर सकता है प्रत्यासी का एलान, धनबाद और चतरा सीट पर टिकी है सभी की निगाहें

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English