Dhanbad : झारखंड में बच्चे सभी लोकसभा सीटों पर INDIA गठबंधन आज प्रत्यासी की घोसना कर सकता है। झारखंड में गठबंधन की पांच सीटों पर अभी सस्पेंस बरकरार है । सूत्रों की माने तो आज यानी शुक्रवार को कभी भी सस्पेंस का बदल छट सकता है। लेकिन कांग्रेस और राजद में चतरा सीट को लेकर अभी भी सस्पेंस कायम है वही धनबाद सीट से कांग्रेस किसे टिकट देती है इसपर भी सभी की निगाहें टिकी हुई है। इधर NDA गठबंधन झारखंड के सभी 14 सिटी पर अपनी प्रत्यासी दे चुका है जिससे INDIA गठबंधन पर दबाव बन रहा है।
I.N.D.I.A.गठबंधन में सीटो पर बात नही बन रही है या कांग्रेस को मजबूत प्रत्यासी नही मिल रहा है। झारखंड में ही देखा जाय तो अभी भी सभी दलों में सीटों को लेकर खींच तान चल रहा झारखंड के चतरा सीट पर राजद और कांग्रेस दोनों दावा कर रहा है। देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा हुए एक महीने का समय होने को है। सत्तापक्ष के नेता हर दिन नए नए बयान देकर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया है। मगर फिर भी I.N.D.I.A.गठबंधन अभी भी रणनीति बनाने में ही लगा है फिर भी कोई खास रणनीति भी नही दिख रही है। इसे लेकर लोगो में मन में कई सवाल उठ रहें है।
झारखंड में अभी भी I.N.D.I.A.गठबंधन की ओर से पांच सीटों पर अपना प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं कर पाई है। सूत्रों का कहना है कि आज यानी 12 अप्रैल को झारखंड में सीटों पर चली आ रही सस्पेंस खत्म ही जाएगी। कांग्रेस अपने कोटे के प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। इधर JMM भी अपने कोटे के बचे एक सीट जमशेदपुर पर पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। लेकिन सभी दिल्ली की बैठक पर निगाहें लगाए बैठी हुई है।
NDA ने झारखंड में अपने प्रत्याशियों को घोषणा कर दी है। उनके सभी प्रत्याशी मैदान में उतर चुके है। जबकि I.N.D.I.A.गठबंधन में अब भी प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रही है। जानकारी के मुताबिक महागठबंधन में कांग्रेस को सात, झामुमो को पांच, राजद और भाकपा माले को एक सीट मिली है। चतरा सीट पर जिच कायम है। अभी तक जिन सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हुआ है, उनमें कांग्रेस की तरफ से लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जय प्रकाश भाई पटेल, खूंटी से काली चरण मुंडा जबकि पलामू से राजद ने ममता भुइयां को अपना सिंबल दे चुनाव लड़ने की मंजूरी दे दी है। लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। वहीं कोडरमा सीट से माले ने बिनोद सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। झामुमो ने दुमका से नलिन सोरेन, गिरिडीह से मथुरा महतो, सिंहभूम से जोबा मांझी, राजमहल से विजय हांसदा को चुनावी मैदान में उतारा है।







