Dhanbad : लोकसभा चुनाव में अबेध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने को लेकर धनबाद पुलिस और उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर गोबिंदपुर पुलिस ने टुण्डी रोड में लक्खीकांत के पान की गुमटी और एनएच पर स्थित साधन मंडल के होटल में छापेमारी की गई जिसमे दोनों जगहों से बीस हजार रुपए के शराब जब्त किया गया साथ ही दो लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है। इसे लेकर मिडिया को जानकारी देते हुए गोविन्दपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने बताया की वरिय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर अबैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज दो दुकान में छापेमारी कर अवैध रूप से बेचे जा रहे अंग्रेजी शराब जब्त किया साथ ही दो लोगो को गिरफ्तार किया गया इनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और इन्हे जेल भेजा जाएगा।








