Dhanbad : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगढ़ा पंचायत में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गोविंदपुर के कंगलो गांव की रहनी वाली अष्टमी कुमारी उम्र लगभग 22 वर्ष ने घरेलू विवाद के कारण साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान जीवन लीला समाप्त कर ली। वही महिला के मायके गिरिडीह से आए परिजनों ने बताया है की एक साजिद के तहत महिला की हत्या की गई है। गिरिडीह से आए मुखिया रविंद्र कुमार ने बताया की महिला के पति मायके से कुछ न कुछ मांगने के लिए कहता राहत था। जिससे आपस में दोनो पति पत्नी का विवाद होता रहता था। अष्टमी कुमारी शरीररिक रूप से बिकलांग थी वो बोल नही सकती थी गूंगी थी। लड़की के पिता ने बताया की घटना के बाद बीते रात की सुबह लगभग 4:00 बजे अष्टमी के पति भरत मंडल ने फोन कर ससुर रंजीत मंडल को बताया की आप की लड़की ने खुदकुशी कर ली है।लेकिन ये पूरी तरह से हत्या है। मार कर फांसी पर लटका दिया गया है। वही जियलगढ़ा के मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर गोप ने बताया की जानकारी मिली थी तो हम लोग आए शव को उतारे वही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। गोनिंदपुर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद ने कहा की सारे पहलुओं पर जांच की जाएगी वही शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया।







