खूंटी: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खूंटी आने वाले है और खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज स्थित फुटबॉल स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसकी तैयारी की जा रही है। तैयारियां जोर शोर से जारी है और इसको लेकर राज्य स्तर पर भी तैयारी जारी है। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार आमजनो से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे है।
साथ ही खूंटी के भाजपा नेताओं से लेकर आश्रम से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर उनके भाषण सुनने की अपील की है। शहर के राजस्थान भवन परिसर में स्वांसी (पाड़) समाज एकता संघ के तत्वावधान में आयोजित बैठक में सांसद प्रतिनिधि शामिल हुए और उनके समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुआ।
साथ साथ आगामी 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूंटी आगमन की जानकारी स्वांसी समाज को दी गई और समाज के सभी लोगों को बिरसा कॉलेज फूटबॉल स्टेडियम में आने को लेकर आमंत्रित किया।
जिले में शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हिंदी, मुंडारी एवं सादरी भाषाओं से आमजनो को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।







