रांची: महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी की एक बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया एवं भावी क्रियाकलापों की रूपरेखा तय की गई। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। बैठक में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 2 वर्षों में 50 से अधिक सामाजिक जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। तथा विभिन्न सभी कार्यक्रमों के आयोजनों में एक जुटता के साथ समाज गठबंधन को मजबूत करने में अपना योगदान एवं पूर्ण सहयोग देने पर सबों के प्रति आभार व्यक्त किया।







