Dhanbad : काफी दिनो से बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिल रही सूचना पर शनिवार की देर रात एसएसपी की SOG टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे 8 हाइवा,2 जेसीबी को किया जब्त किया है जानकी 11 लोग गिरफ्तार भी हुई है। जिससे अवैध बालू कारोबारियो में हड़कंप मचा हुआ है। जब्त हाइवा पूर्वी टुंडी और टुंडी थाना के हवाले कर दिया गया है।

बताया जाता है की पहली कार्रवाई पूर्वी टुंडी में हुई बराकर नदी के बेजरा घाट से अवैध बालू लोड कर हाइवा धनबाद की ओर आ रही थी। इसमें 7 हाइवा पकड़ा गया और 7 लोगो की गिरफ्तारी भी हुई, दूसरी कार्रवाई टुंडी के सर्रा में हुई जहां एक हाइवा और 2 जेसीबी जब्त हुई और 4 गिरफ्तार हुए। कार्रवाई को लेकर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया की गुप्त सूचना पर एसओजी की टीम ने कार्रवाई की है इसमें गाड़ी मालिक, चालक, अवैध बालू भंडारण स्थल में मालिक सहित अन्य संलित के खिलाफ थानों में मामला दर्ज करवाया गया है। साथ की कहा की बालू या कोयला के अवैध कारोबार पर लगातार कार्यवाई की जाएगी। बता दे की पूर्व टुंडी और टुंडी क्षेत्र में महीना से अवैध बालू कारोबार चल रहा था लेकिन स्थानीय पुलिस, सीओ या माइनिंग विभाग कोई कार्रवाई क्यों नही कर रही थी।








