Dhanbad: राम नवमी त्योहार के मद्देनज़र वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी भूपेंद्र राउत के निर्देशानुसार आज झरिया व जोरापोखर क्षेत्र में अखाड़ा के जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया l स्थानीय थाना की टीम द्वारा जुलूस मार्ग वाले रूट पर ड्रोन के जरिए निगरानी की गई l कैमरे से युक्त ड्रोन की मदद से जुलूस मार्ग में पड़ने वाले सभी आवासीय परिसर व अन्य इमरातों का सत्यापन सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया गया l

पुलिस टीम द्वारा झरिया थाना व जोरापोखर थाना अंतर्गत बाटा मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़, थाना मोड़, कतरास मोड़, ऊपर कुल्ही, जामाडोबा, डिगवाडीह, लोदना मोड़, जोरापोखर समेत अन्य इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी के दौरान पूरे क्षेत्र की वीडियोग्राफी की गई l पुलिस द्वारा यह अभियान राम नवमी तक निरंतर जारी रहेगा l कहा गया की धनबाद पुलिस सभी से अपील करती है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से राम नवमी का त्योहार मनायें l जुलूस के दौरान गड़बड़ी करने की मंशा रखने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है जिनके विरुद्ध नियम संगत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी l








