रामगढ़। रविवार को कांकेबार, पटेल चौक स्थित गुरु भवन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।
इस यज्ञ का आयोजन विश्व में पूर्ण शांति की स्थापना के उद्देश्य से विगत 28 वर्षों से लगातार प्रत्येक 5 नवंबर को सत्य आगमन के दिवस के रुप में प्रथम गुरु शिष्य – महेंद्र मंडल और उनके द्वारा स्थापित प्रथम गुरु परिवार के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है । यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। यज्ञ में प्रथम गुरु शिष्य ने कहा कि यज्ञ का तात्पर्य है-ज्ञान, त्याग और पूर्ण समर्पण । हमारे सनातन में यज्ञ का विशेष महत्व है। यज्ञ न सिर्फ हमारे जीवन को प्रभावित करता है बल्कि प्रकृति जिससे हमारा अस्तित्व है के लिए भी आवश्यक है।
वहीं अपने उद्बोधन में सतसंग प्रेमियों ने कहा कि सत्संग एवं यज्ञ एक दूसरे के पूरक हैं । सत्संग अर्थात सत्य का संग/ संगति करना । जबकि वेदों के अनुसार, मानव जाति के कर्तव्य एवं अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पित भाव से समर्पित हो जाना ही यज्ञ है।
आज भाग दौड़ के जीवनचर्या में हमने मानो इन दोनो की ही आहुति दे दी है । अतः एक मात्र गुरु (सत्य) ही हमें सन्मार्ग पर चलने को रास्ता दिखाने का कार्य करते हैं आंधी , तूफान अथवा कैसी भी विषम परिस्थितियां सामने आए एक सच्चा गुरु दीपक की भांति आपको रास्ता दिखाता है वो आपको भटकने से रोकता है।
कार्यक्रम का संचालन मनोज मंडल ने किया । यज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ किया गया। इस कार्यक्रम मे बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश और झारखण्ड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों सतसंग प्रेमियों की उपस्थिति रही।
सत्संग में भाग लेने वालों में मुख्य रुप से चंद्रप्रकाश चौधरी अमित सिन्हा, नंदकिशोर गुप्ता, छोटन सिंह, राजेश प्रसाद, बिनोद साव, सूरज जायसवाल, अशोक महतो, कृष्णा ठाकुर, अजय कुमार, राजकुमार, राजू कुमार,भूपनाथ महतो, प्रयाग महतो, सतीश कुमार, रमेश कुमार रमेश प्रजापति ,सुबोध कुमार, भूपनाथ महतो, प्रयाग महतो, सेवालाल महतो, रतन बेदीया, अजय पासवान, रंभा देवी ,अनीता देवी ,पुष्पा देवी, बिंदु देवी, रेणु देवी, उषा देवी, संध्या सिंह, सतपाल सिंह, पशुपतिनाथ, जितेंद्र सिंह, अनूप चौधरी, गोपाल प्रसाद, रमेश, पंकज सिंह, राजीव कुमार, दिनेश यादव, साधु यादव, अजय प्रजापति, विजय प्रजापति, शकुंतला देवी, शंकर प्रजापति, नेहा प्रजापति, सरिता देवी, शारदा देवी, कुमकुम देवी आदि उपस्थित थे।







