रांची: अग्रवाल सभा राँची के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा का 47वाँ स्थापना दिवस समारोह, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती, पूर्व अध्यक्ष व मंत्रीगणों का सम्मान, 18वें वरिष्ठ अग्रजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य जाँच एवं सहभोज का भी आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार खेतान (उपाधीक्षक सदर अस्पताल, रांची)उपस्थित हुए। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। दीप प्रज्जवलन करते हुए डॉ खेतान ने महाराजा अग्रसेन को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया।
मंचासीन मुख्य अतिथि डा अनिल कुमार खेतान, अध्यक्ष नन्द किशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज कुमार चौधरी , जयंती संयोजक सज्जन कुमार पाड़िया, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चन्द बजाज हुए। पुष्पगुच्छ एवं शाल ओढाकर डॉ खेतान जी का सम्मान अध्यक्ष नन्द किशोर पटोदिया ने किया।
मंच संचालन प्रमोद अग्रवाल ने किया एवं गांधी जी एवं शास्त्री जी के स्मरण में रघुपति राघव राजा राम एवं संत तूने कर दिया कमाल भजन की प्रस्तुति गोस्वामी ने किया तथा उर्मिला पड़िया एवं सहयोगियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष नन्द किशोर पटोदिया ने स्वागत भाषण दिया।
नंद किशोर पाटोदिया ने पूर्व अध्यक्षगणों को व मनोज चौधरी ने पूर्व मंत्रीगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके पश्चात् वरिष्ठ अग्रजनों का सम्मान डॉ अनिल कुमार खेतान ने किया। साथ ही सभा में कार्यरत कार्यरत कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। आज के वरिष्ठ अग्रजन सम्मान समारोह में कुल 16 महिला एवं 11 पुरुष वरिष्ठ अग्रजनो को शाॅल, स्मृति चिन्ह एवं धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।







