DHANBAD : झरिया के सुदामडीहा थाना क्षेत्र के भौरा वाई क्वार्टर से अवैध कोयले लोड ट्रक JH 09 Q 5705 को गुप्त सूचना पर CISF और सुदामडीह पुलिस ने रविवार की देर रात पकड़ा है जिसे सुदमडीह थाना लाया गया है। ट्रक में करीब 25 टन कोयला लोड है। बताया जाता है की पिछले कई दिनों से भौरा के 3 पिट कोलियरी से वाई क्वार्टर की ओर कोयला डंप किया जाता है, फिर पलास्टिक के बोरे में भर कर रखा जाता हैं।

जिसे रात के अंधेरे में ट्रक में लोड कर जीटी रोड स्थित भट्ठे में भेजा जाता है। ये खेल कई दिनों से चल रहा था जिसमे स्थानीय 4 -5 कोयला तस्कर सामिल है। रविवार की देर रात स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक में कोयला लोड होने की सूचना CISF को दी जिसके बाद CISF और सुदमदीह पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक को पकड़ा है। इसे लेकर सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज रजक ने बताया की कोयला लोड ट्रक पकड़ा गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।








