Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

बिहार के आरा में गेहूं काट रहे लोगों पर तेंदुआ ने किया हमला, महिला सहित चार लोग घायल, प्रशासन ड्रोन से कर रही खोजबीन

khabar24 by khabar24
April 15, 2024
in Uncategorized, बिहार
0
बिहार के आरा में गेहूं काट रहे लोगों पर तेंदुआ ने किया हमला, महिला सहित चार लोग घायल, प्रशासन ड्रोन से कर रही खोजबीन
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

BIHAR / BHOJPUR : बिहार में एक बार फिर तेंदुआ को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बार भोजपुर के कोईलवर के सोनघाटा बधार में तेंदुए ने दस्तक दिया है, मिली जानकारी के अनुसार बधार में गेहूं काट रहे एक महिला सहित तीन लोग तेंदुआ के शिकार बने है। घटना के बाद पूरे आसपास के गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस, वन विभाग के अलावा बड़ी संख्या में लोग तेंदुआ की खोजबीन में जुट गए है। घटना सोमवार की सुबह की है, जब कई लोगो ने तेंदुए को इधर उधर भ्रमण करते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। उसके बाद तेंदुए ने गेहूं की कटनी कर रहे कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसके बाद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

घटना को लेकर गांव के लोगों का कहना है कि कोईलवर सोन नदी की ओर से तेंदुए आया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने अचानक खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया, इस हमले में तेंदुए ने धर्मपुर की एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया तो वहीं बधार में कुछ अन्य लोगों को भी घायल किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। तेंदुए के इस हमले में कटनी करने जा रही पटखौलिया निवासी बिजली कहार की पत्नी आशा देवी घायल हो गयी है, बताया जा रहा है कि उसके कंधे, हाथ व पीठ पर झपट्टा मारकर तेंदुए ने जख्मी कर दिया है। फिलहाल जख्मी महिला का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।वही अर्जुन यादव नामक व्यक्ति को भी तेंदुए ने अपने पंजे से घायल किया है।

वहीं इस घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच लोगों को घर में रहने की नसीहत दी है। जबकि तेंदुआ की खोजबीन को लेकर ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है। घटना के बाद से पूरे गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कोईलवर के आसपास के गांवों में तेंदुए की एंट्री के बाद पुलिस लोगों को सतर्क कर रहा है साथ ही पुलिस माइक से एहतियात बरतते हुए लोगों को घर में रहने की नसीहत दे रही है। जबकि वन विभाग द्वारा ड्रोन और जाल की सहायता से घेरने की कवायद कर रही है। पटना से रेस्क्यू टीम को भी बुलाई जा रही है। वहीं लोग इस घटना के बाद से डरे सहमे हुए हैं और तेंदुए के पकड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि सभी जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

Previous Post

किन्नर समाज के द्वारा निकाला गया मतदाता जागरूकता रैली, पहले मतदान, फिर जलपान का दिया संदेश

Next Post

गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने 9 लाख 95 हजार रूपये किया जब्त 

khabar24

khabar24

Next Post
गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने 9 लाख 95 हजार रूपये किया जब्त 

गिरिडीह में वाहन चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने 9 लाख 95 हजार रूपये किया जब्त 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English