GIRIDIH : आगामी लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करने को लेकर चुनाव आयोग सख्त है और लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। गिरिडीह के सरिया में उड़नदस्ता की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार देर रात बाइक से 9 लाख 95 हजार 500 रुपया बरामद किया गाया है।जब्त किया गया रकम की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है की आखिर यह रुपया कहां और किस काम के लिए जा रही थी। बता दे की चुनाव आचार संहिता लगने के बाद 50 हजार से अधिक कैस नही ले जाना है।
बताया जाता है की सरिया में एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक बाइक को रोका गया। जब बाइक की तलाशी ली गई तो उसके डिक्की से 9 लाख 95 हजार 500 रूपये पाए गए। पैसे को सरिया थाना में सुरक्षित रखा दिया गया है। बाइक सवार लोगों से पैसे के सोर्स को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि पैसे का लीगल सोर्स नहीं बताये जाने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश में चुनाव को लेकर आदर्श अचार संहिता लागू है और इसका पालन करना अनिवार्य है। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 50 हजार से अधिक राशि को लेकर चलना गैरकानूनी है। 50 हजार से अधिक कैश पकड़े जाने पर बताना होगा कि रुपया किस काम का है। अगर जानकारी नहीं दी तो कानूनी कार्यवाई के साथ साथ रुपया जब्त कर लिया जाएगा।







