Dhanbad: लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण करवाने को लेकर जिले के उपायुक्त और एसएसपी के निर्देश पर उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर निरसा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर मिनी अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। यहां से करीब 3 लाख रुपए का नकली शराब बरामद किया गया है। इसका संचालन मुख्य रूप से विकाश शहनी के द्वारा किया जा रहा है जो मौके से फरार हो गाया।

विकाश शहनी पर पहले से भी उत्पाद और निरसा पुलिस द्वारा मामला दर्ज है। सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया की छापेमारी में 4 लीटर किरामिल, 350 लीटर स्प्रिट जो गैलन में था, निर्मित किया हुआ 14 पेटी नकली शराब, लेबल और कैप की बरामदगी की गई। आरोपी पर पहले से भी मामला दर्ज है, इसमें भी मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। वही छापेमारी दल में अमित गुप्ता, जितेंद्र, स्वेता, जय हेंब्रम और निरसा पुलिस शामिल थे।







