DHANBAD : धनबाद साइबर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, टीम के द्वारा शुक्रवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बागसुमा गांव में विक्रम कुमार दास, पिता तुलसी दास के घर छापेमारी की गई जिसमे 5 एन्ड्रॉयड मोबाइल,1 लेपटॉप, 6 सिम कार्ड, 2 एटीएम, 1 पैन कार्ड, 1 पासबुक, सहित 15000 नगद बरामद किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया की विक्रम कुमार दास ने दो साल से साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है जिसके विरुद्ध साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है इससे जानकारी ली जा रही है की और इसके साथ कौन कौन शामिल है। साथ ही अपील की गई की कई तरह से प्रलोभन देकर ठगी की जाती है इसलिए सभी को अपरिचित कॉल से सावधान रहने की आवसकता है। छापेमारी दल में डीएसपी के अलावे साइबर थाना प्रभारी प्रमोद पांडे, एएसआई एसआई गौरव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जयनारायण पंडित, अनिल कुमार एवं पंकज कुमार रजक शामिल थे।







