DHANBAD : रांची में जेएमएम की ओर से आयोजित ‘उलगुलान न्याय महारैली’ से एक दिन पूर्व शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी देवघर के एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने जिसमें मुख्य रूप से गोड्डा प्रत्याशी दीपिका पांडे, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव और जामताड़ा के चर्चित विधायक इरफान अंसारी सहित अन्य स्थानीय नेता शामिल थे।
राहुल गांधी देवघर एयरपोर्ट पर ही अपने नेताओं से संवाद कर सीधे भागलपुर रवाना हो गए। वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमरोहा चले जाएंगे। फिर रविवार को राहुल गांधी झारखंड के रांची आएंगे। रांची में उलगुलान रैली कों लेकर वें रविवार को वह सीधे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से प्रभात तारा मैदान में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा की ‘उलगुलान न्याय महारैली’ में शामिल होंगे।
आप को बताते चले कि जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से न्याय रैली निकाली जा रही है। राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली के साथ उस न्याय यात्रा का समापन होगा। इस महारैली में शामिल होने के लिए महागठबंधन I.N.D.I.A. के घटक दलों के नेता झारखंड आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस महारैली में शामिल होने वालों में राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित अन्य दलों के नेता के भी इस उलगुलान न्याय महारैली में भाग लेने के लिए रांची आएंगे।







