DHANBAD : धनबाद जिले का चर्चित सुरेश सिंह हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई। जहां धनबाद के कांग्रेस नेता और कोयला कारोबारी सुरेश सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह और पुत्र अजय सिंह ने धनबाद कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। एडीजे छह की अदालत में दोनों ने अपना बयान दर्ज कराया है। इस दौरान कांग्रेस नेता रणविजय सिंह भी उपस्थित रहे।

बता दे कि मामले में एक सप्ताह पहले देवेंद्र सिंह ने कोर्ट में गवाही दी थी। देवेंद्र सिंह इस घटना के मुख्य गवाह है। जो मौके वारदात के समय मौजूद थे। देवेंद्र सिंह ने कोर्ट को बताया है कि सुरेश सिंह को शशि सिंह ने ही गोली मारी थी। घटना के समय 13 साल पहले देवेंद्र सिंह ने कोर्ट के समक्ष यही गवाही दी थी। 13 साल बाद भी देवेंद्र अपनी गवाही पर अडिग है। हम आपको बता दे की 7 दिसंबर 2011 की रात धनबाद क्लब में एक शादी समारोह के दौरान कांग्रेस नेता सुरेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सुरेश सिंह के पिता तेज नारायण सिंह की शिकायत पर धनबाद सदर थाना में सिंह मेंशन के रामाधीर सिंह के पुत्र शशि सिंह, संजीव सिंह और रामाधीर सिंह के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से मुख्य आरोपी शशि अभी तक फरार हैं। घटना के पांच महीने की पुलिसिया जांच के बाद 20 मई 2012 को पुलिस ने शशि सिंह, प्रमोद लाल, मोनू सिंह और आलोक वर्मा के विरुद्ध आरोप पत्र दायर कर दिया था। इसमें शशि सिंह को शूटर बताया गया था।
आज सुनवाई के बाद रणविजय सिंह ने न्यायालय पर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए कहा कि आरोपी कितना भी बड़ा रसूख वाला हो, सलाखों के पीछे जरुर जायेगा।







