Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home राँची

I.N.D.I.A.गठबन्धन की उलगुलान महारैली रांची में आज, कई बड़े नेता करेंगे शिरकत,पंहुचने लगे कार्यकर्ता

khabar24 by khabar24
April 21, 2024
in राँची
0
I.N.D.I.A.गठबन्धन की उलगुलान महारैली रांची में आज, कई बड़े नेता करेंगे शिरकत,पंहुचने लगे कार्यकर्ता
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

RANCHI: जेएमएम द्वारा पूर्व घोषित I.N.D.I.A. गठबन्धन की उलगुलान महा रैली आज रांची के प्रभात तारा मैदान में होने जा रही है। जिसमें राज्य से सभी जिलों से गठबंधन के नेता, कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम करीब 2 बजे शुरू होगी जिसे लेकर कार्यकर्ता पंहुचने भी लगे है।

इस रैली का नाम ‘उलगुलान न्याय महारैली’ रखा गया है। उलगुलान का मतलब बड़ा विद्रोह होता है, जो जल,जंगल,जमीन के अधिकार को लेकर बिरसा मुंडा ने शुरु की थी। JMM इस रैली की तैयारी में जुटा है। I.N.D.I.A. गठबन्धन के तमाम नेताओं को उम्मीद है कि इस रैली में लाखों लोग पहुंचेंगे और देश और झारखंड के दिशा, दशा बदलेगी। झारखंड में लोकसभा का पहला मतदान 13 मई को है।

वही झामुमो की उलगुलान रैली की तैयारी पूरी कर ली गयी है। पूरी व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी खुद सीएम चंपाई सोरेन ने ली है। कल उन्होंने कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस उलगुलान महारैली का मुख्य उद्देश्य केंद्र की तानाशाही को रोकना है। अपने नेता कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झामुमो नेता और कार्यकर्ता गांव और पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा निकाल रहे है। उस कार्यक्रम का समापन इस महारैली के दिन होगा। इसके जरिए केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ उलगुलान किया जाएगा।

रांची में होने वाले उलगुलान महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव,तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, सीपीआई (एमएल) के दीपांकर भट्टाचार्य, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा समेत कई नेता शामिल होंगे। इस उलगुलान महारैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, झारखंड सरकार में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Previous Post

धनबाद के निरसा में सड़क दुर्घटना में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन घायल

Next Post

गया एसडीओ ऑफिस में होमगार्ड जवान की कैंची मारकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

khabar24

khabar24

Next Post
गया एसडीओ ऑफिस में होमगार्ड जवान की कैंची मारकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

गया एसडीओ ऑफिस में होमगार्ड जवान की कैंची मारकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English