LATEHAR : लातेहार में एक बार फिर ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। इस घटना को अंजाम एक सनकी पुत्र ने दीया है। रविवार की देर रात सनकी पुत्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता, चचेरी भाभी और एक रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं और आरोपी के साथ साथ हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।
आप को बताते चले कि अभी कुछ दिन पहले ही अपराधियों ने पिता, पुत्र और पुत्री की हत्या कर मोटरसाइकिल से बांध नदी में फेंक दिया था। इस घटना के खौफ लोगों के दिमाग से पुरी तरह अभी उतरा भी नही की लातेहार में एक बाद फिर ट्रिपल मर्डर की घटना से पूरा इलाका सकते में आ गया है। इस घटना को अंजाम एक सनकी पुत्र द्वारा दिया गया है। रविवार की देर रात सनकी युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कर दी। मृतकों में आरोपी के पिता सूरज उरांव, भाभी अनुपमा देवी और एक अन्य रिश्तेदार मंसूरिया देवी हैं। वहीं इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज फिलहाल चल रहा है। यह घटना लातेहर के सरयू प्रखंड के डबरी गांव की है।
स्थानीय गांव वालों के अनुसार डबरी गांव का रहने वाला रंजन उरांव रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत घर आया। तभी घर वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद रंजन उरांव ने कुल्हाड़ी से अपने पिता सूरज उरांव की हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई भाभी को भी सनकी ने हत्या कर डाली।उसका सिर धड़ से अलग कर डाला। फिर आरोपी ने अपनी रिश्तेदार मंसूरिया देवी पर भी धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने अपने चचेरे भाई अमलेश उरांव और उनकी पत्नी हीरामनी देवी को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना को लेकर बताया जाता है की यह इलाका काफी सुदूरवर्ती है, जिस गांव में यह घटना घटी है, वह काफी सुदूरवर्ती है। वहां मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता। किसी प्रकार गांव वालों से घटना की जानकारी मिली और पुलिस बल मौके पर पहुंचीं। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।







