DHANBAD : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय एक बार फिर भाजपा और ढुल्लू महतो पर हमला बोले है। लेकिन उनका धनबाद लोकसभा से चुनाव लडने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। सोमवार को धनबाद में सरयू राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा की कल तक पार्टी निर्णय ले सकती है की पार्टी से कौन चुनाव लड़ेगा। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को आशीर्वाद देने पर बोले की वे लोग मिलने जरूर आए थे, लेकिन व्यक्तिगत आशीर्वाद दिए जो एक बेटी और बहू को दिया जाता है।

वही सरयू राय अगर धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए परेशानी हो सकती है। जब से ढुल्लू महतो को भाजपा ने टिकट दिया है तब से सरयू राय बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो के उपर हमलावर है। एक बार फिर सरयू राय ने केंद्र की बीजेपी पर जमकर प्रहार किया और कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग में जो एफिडेविट दिया है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलु महतो पर अभी 19 मामले लंबित है और केवल दो मामलों में ही सजा हुई है. जबकि वर्ष 2022 में धनबाद के एसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित है. साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में कई संगीन धाराएं भी हैं, जिसमें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है।







