DHANBAD: केंदुआडीह थाना क्षेत्र के एकड़ा पुल के समीप पुरानी रंजिश को लेकर विधायक सह लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो समर्थक और सिंह मेंशन और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समर्थक के बीच जमकर मारपीट हुई। ढुल्लू महतो समर्थको ने लोयाबाद निवासी युवक सुजीत केवट के साथ जमकर मारपीट किया। जिसमे वे बुरी तरह घायल हो गया जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। वही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए एसएमएमएमसीएच में भर्ती कराया।
घटना को लेकर घायल सुजीत केवट ने मीडिया से बातचीत में कहा की ढुल्लू महतो समर्थक 20 से 25 की संख्या में आए उठा कर ले गए और लाठी, रॉड, ईंट पत्थर से मारकर बेहोश की हालत में फेंक कर चले गए साथ ही मेरे कमर में पिस्टल डाल दिया। वही घायल सुजीत केवट के भाई सूरज केवट ने बताया की चाचा के साथ विवाद चल रहा था आज विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक दिनेश रवानी, सुनील राय सहित 20 से 25 की संख्या में आए भाई को उठा कर ले गए और मारपीट किया गया है। जिससे भाई का हांथ, पैर टूट गया है साथ ही शरीर के कई हिस्सों में चोट है जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर थाना में लिखित शिकायत की जाएगी।
वही अस्पताल पंहुचे केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर आर एन ठाकुर ने कहा की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रही है । मामले की लिखित शिकायत के बाद जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।







