SAHIBGANJ : साहिबगंज जिले के राजमहल में सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने एसिड फेंक फरार हो गए। इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना राजमहल अनुमंडल में मंगलवार रात दो से तीन बजे की है। फिलहाल घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना को लेकर लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के सामने होटल चलाता है। रात में परिवार के सभी सदस्य अनुमंडलीय अस्पताल के अर्घ्य निर्मित मार्केट कांप्लेक्स के छत पर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो से तीन बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्व आया और सो रहे लोगों पर एसिड फेंक कर फरार हो गए। जिससे सभी बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद उन लोगों ने एसिड फेंकने वाले का पीछा भी किया, लेकिन वें फरार हो गए।घायल में एक लड़की भी है। घायलों में शेख हसीना, आलम शेख, गुलबानो बेवा और उनकी नाबालिग बेटी शामिल हैं। सभी का प्राथमिक इलाज राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। लेकिन स्थिती गंभीर देख डॉक्टर ने सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (धनबाद) रेफर कर दिया गया है।

उधर घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच कर दोषी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी का भी सहारा लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।
बताया जाता है की पीड़ित राजमहल के रहने वाले हैं। दो-तीन माह पहले उनका घर आग में जल गया था। जिसके बाद परिवार अनुमंडल अस्पताल के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकान को अपना ठिकाना बना लिया और वहीं छोटा सा होटल चलाते थे।








