PATNA : बिहार में इस प्रचंड गर्मी में कही न कही लगातार आग ने तांडव मचा हुआ है। आग हर दिन कहीं ना कहीं अपनी मौजूदगी दिखा जान माल की क्षति पहुंचा रही है। पटना के दो होटलों में आग से 6 लोगों की मौत के बाद दरभंगा में भी शादी समारोह के दौरान लगी आग में छह लोगों की गई जान की खबर लोगों के जेहन से अभी उतरी भी नही थी की वहीं पूर्वी चंपारण में अगलगी में तीन बच्चे जिंदा जल गए। रोहतास में भी दादी-पोते की आग लगने से मौत गई। गुरुवार को राज्य में भीषण गर्मी व पछुआ हवा के बीच अगलगी की घटनाओं ने जमकर कहर बरपाया।

मिली खबर के मुताबिक आग ने पूर्वी चंपारण में तीन बच्चे को लील लिया तो वहीं रोहतास में दादी-पोता जिंदा जल गए। पूर्वी चंपारण के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गोरगांवा गांव में गुरुवार दोपहर दलित बस्ती में आग लग गयी। पछुआ हवा के कारण देखते-देखते बीस से अधिक घरों को आग ने चपेट में ले लिया। आग लगने से तीन बच्चों की घर में झुलस कर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के डंगरा टोला में दो झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। घटना में दादी और पोता की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों की रजमुना कुंवर और अजीत के रूप में हुई। वहीं समस्तीपुर के बिथान थाना के खैराकोट गांव में गुरुवार दोपहर हुई भीषण अगलगी में आठ साल की बच्ची जिंदा जल गयी। वहीं पचास लोगों का घर जलकर स्वाहा हो गया। मृत बच्ची गांव के पृथ्वी कुमार की आठ वर्षीय पुत्री
नेहा कुमारी बतायी गयी है।

गांव वालों ने बताया कि बच्ची घर में सोयी हुई थी। आग लगने के बाद परिजन उसे घर से नहीं निकाल पाये। वहीं पटना से सटे मसौढ़ी के चपौर गांव में सिलेंडर ब्लास्ट से बीस से अधिक लोग घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए पटना PMCH में भर्ती कराया गया है।








