DHANBAD: धनबाद लोकसभा से बेरमो के विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने से कांग्रेस के लोग ही नाराज है पहले तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन चौबे ने इस्तीफा दिया। वहीं शुक्रवार को कांग्रेस नेता गणपत महतो की अगवाई में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता जुलुश के साथ धनबाद रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पहुंचे जहां जानकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के खिलाफ नारेबाजी किया साथ ही पार्टी से प्रत्याशी अनुपमा सिंह को बदले की मांग किया।

आंदोलन में उपस्थित गणपत महतो, भरत महतो सहित कांग्रेस नेताओं ने कहा की हमें धनबाद का प्रत्याशी ना की बाहर से। कहा की पिछले लोकसभा चुनाव में भी बाहर से लाकर कृति झा आजाद को टिकट दिया गया इस बार भी बेरमो के रहने वाले को टिकट दिया, वे ना तो सक्रिय राजनीति में है न ही धनबाद से है। कहा की अगर कांग्रेस पार्टी अपना फैसला नही बदलती है तो हमलोग सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे, जिससे पार्टी को लोकसभा के साथ साथ विधानसभा में भी नुकसान उठाना पड़ेगा।







