DHNABAD: जल नही तो वोट नहीं, जल ही जीवन है, जल की कल्पना के बिना जीवन मुश्किल है, के बैनर तले झरिया शहर के नई दुनिया, संतोष नगर, आशा विहार क्लोनी के दर्जनों महिला पुरुष इकट्ठा होकर खाली गैलन, खाली बाल्टी के साथ विरोध प्रदर्शन किया, जल नही तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए वोट बहिष्कार का एलान किया। इनका कहना है की इन तीनो क्लोनियो में करीब 5 हजार की आबादी है जहां पानी की घोर समस्या है, तीन सरकारी नल है साथ ही कई लोगो के घर में निजी नल भी है लेकिन नल से पानी नही आती है। हमलोग जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को कई बार इसकी जानकारी दिए लेकिन किसी के द्वारा कोई पहल नही किया गया। जनप्रतिनिधि कोई भी रहे जब हमारी समस्या का समाधान ही नही होगा तो वोट देने का क्या मतलब है।

आंदोलन कर रहे शैलेंद्र प्रसाद ने कहा की यहां 6 साल से पानी की घोर समस्या है लेकिन हमारी समस्या किसी को सुनाई नही देती है, पानी के बिना जीवन बेहाल हो गया है। घर घर जल योजना के तहत पाइप बिछाया जा रहा है, लेकिन इसमें अभी काफी समय लगेगा। साथ ही इन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा की अगर हमारी पानी की समस्या का समाधान हो जाता है तो हमे वोट देने में कोई दिक्कत नही है हमलोग वोट जरूर देंगे।
बता दे की धनबाद में लोकसभा का चुनाव 25 मई को होना है। 29 अप्रेल से प्रत्याशी नॉमिनेशन भी करेंगे। जीत को लेकर प्रत्याशी जोर भी लगाना शुरू कर दिए हैं इधर वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन भी जोर लगा रही है जिले में जागरूकता अभियान चला रही है। सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। इधर जनता भी अपनी को लेकर सड़क पर उतर कर वोट नही देने की बात कह रहे है। लेकिन समस्या का समाधान के लिए ही तो वोट दिया जाता है ताकि आप काम करने वाले अच्छे प्रत्याशी को चुन सके। इन्हे भी जनप्रतिनिधि या अधिकारियों के द्वारा इनकी समस्या के समाधान पर पहल किया जाएगा, या समझाया जाएगा तो ये भी मान जायेंगे और अपने वोट के अधिकार का प्रयोग जरूर करेंगे।







