SAMASTIPUR : समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव से तीन दिनों से लापता एक सात वर्षीय बच्चे का शव मकई के खेत से बरामद किया गया। जैसे ही गांव वालों ने मकई के खेत में बच्चें का शव देखा पुरे गांव में सनसनी फैल गई। तीन दिन पूर्व एक शादी समारोह में बच्चा गायब हो गया था। बच्चें की पहचान उसी गांव के रहने वाले अरविंद कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर परिवार वालों का कहना है कि उनके घर के बगल में 25 अप्रैल को शादी थी, जिसमें सभी बच्चें के साथ उनका पुत्र भी गया हुआ था। जयमाला के समय तक वह देखा गया। उसके बाद अचानक गायब हो गया। देर रात होने पर वह घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। सुबह भी कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद 26 अप्रैल को घटना की जानकारी ताजपुर पुलिस को दी गई। शनिवार की शाम को जब कुछ लोग खेत की तरफ गये तो मकई के खेत में बच्चा का शव मिट्टी से सना हुआ हालत में पड़ा था।जिसके बाद घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पारिवारिक के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को देखकर अंदेशा लगाया की उसकी हत्या 2 दिन पहले ही कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार वाले अपहरण कर उसकी हत्या की बात कह रहती। बच्चे का अपहरण और फिर उसकी हत्या के क्या कारण हो सकते हैं, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।







