DHANBAD – धनबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी भाजपा के ढुल्लू महतो 30 अप्रेल को नामांकन दाखिल करेंगे। जिसे लेकर 29 अप्रेल सोमवार को धनबाद चंचनी क्लोनी में एनडीए की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा के अलावे आजसू, जदयू, लोजपा के नेता उपस्थित थे।

भाजपा लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा की 30 अप्रेल मंगलवार को 11 बजे ढुल्लू महतो नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंचेंगे। नामांकन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ लोजपा और जेडीयू के प्रदेश नेता भी उपस्थित रहेंगे। कहा गया की नामांकन के बाद गोल्फ ग्राउंड में एक सभा का भी आयोजन किया जाएगा जिसने एनडीए के कई नेता कार्यकर्ता और धनबाद की जनता उपस्थित रहेगी।
साथ ही सुरेश साहू ने कहा की चुनाव प्रचार के लिए कई बड़े नेता जैसे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा के आने की संभावना है। वही आजसू के लोकसभा प्रभारी उमाकांत रजक ने कहा की धनबाद लोकसभा में चुनाव प्रचार के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो आ सकते है साथ ही कहा की एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है इस बार देश में एनडीए को 400 पार सीट मिलेगी। वही जेडीयू के नंदलाल दुबे, लोजपा के दीनानाथ ठाकुर ने कहा की ढुल्लू महतो की जीत के लिए सभी लोग काम कर रहे है ढुल्लू महतो गरीबों मजदूरों की मसीहा है इस बात पिछले से भी जायदा बहुमत से हमलोग जीत हासिल करेंगें।
वही भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, भाजपा नेता मानस प्रसून, मिलटन पार्थ सारथी, सहित कई भाजपा लोजपा, आजसू, जेडीयू के नेता उपस्थित थे।







