DHANBAD: धनबाद शहर में सड़क किनारे जाम और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नगर निगम लगातार फुटपाथ दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा रही है और अपील भी कर रही है की सड़क किनारे से अतिक्रमण हटा लें, साथ ही अपील कर रही है की धनबाद कोहिनूर मैदान स्थित वेंडर जॉन में अपनी – अपनी दुकानें लगाए। जिसके विरोध में सोमवार को फुटपाथ दुकानदारों ने सरायढेला पुलिस लाइन के समीप तख्तियां और पोस्टर लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया, साथ ही वोट बहिष्कार की बात करते हुए रोटी नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते रहे, नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

इस दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे श्यामल मुखर्जी ने कहा की हम फुटपाथ दुकानदार भुखमरी की कगार पर आ गए है। जहां भी हमलोग दुकान लगाते है नगर निगम के द्वारा हटा दिया जाता है कभी सड़क जाम होने की बात कही जाती हैं तो कभी चुनाव की ऐसे में हम फुटपाथ दुकानदार कहां जाय, वे वेंडर जॉन में जाने की बात करते है। लेकिन वहां ग्राहक नही आती है, स्थिति दयनीय हो गई है इसलिए हमलोग तंग आकर अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे है। ताकि प्रशासन और हमलोगो की स्थिति समझे और उनतक हमारी आवाज पंहुचे।







