RANCHI : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में 22 अप्रैल को हुई एक हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन करने के साथ साथ मृतक की पत्नी सहित दो आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सभी आरोपियों ने अपनी सहभागिता स्वीकार की। घटना को लेकर बताया जाता है की रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले आशेश्वर महतो की हत्या का उद्भेदन पुलिस ने कर ली। आशेश्वर महतो की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी।
सीता देवी ने पहले अपने प्रेमी सनोज महतो के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, फिर ओरमांझी थाने में जाकर पति के गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आसेश्वर के गायब होने को लेकर 23 अप्रैल 2024 को सीता देवी ने ओरमांझी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 23 अप्रैल को ही ओरमांझी श्मशान से आशेश्वर का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला कुछ और दिखने लगा। इस बीच मामले को दुसरी तरफ मोड़ने के लिए उसकी पत्नी हर दिन थाने आकर अपने पति के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करती थी। पुलिस ने जब सीता को गिरफ्तार कर जांच शुरू की तो वह टूट गई और सारी असलियत पुलिस को बता दी। सीता ने प्रेमी सनोज के साथ मिलकर पति की हत्या की फिर सनोज के बहनोई के साथ मिलकर शव को शमशान घाट के पास ठिकाने लगा दिया सीता और सनोज के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी आशेश्वर को हो गई थी, इसी वजह से दोनों पति पत्नी में झगड़ा होते रहता था। इसी बात को लेकर उसे रास्ते से हटा दिया गया।







