Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, पंहुचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो ने सभा को किया संबोधित

khabar24 by khabar24
April 30, 2024
in Uncategorized, धनबाद
0
धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, पंहुचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो ने सभा को किया संबोधित
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD: धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। ढुल्लू महतो अपने घर बाघमारा के चिटाही से निकलकर रामराज मंदिर में पूजा अर्चना किया जिसके बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ धनबाद उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और  अपना  नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद पी एन सिंह, विधायक राज सिंहा उपस्थित रहे। 

नामांकन दाखिल करने के बाद ढुल्लू महतो जुलुश के साथ गोल्फ ग्राउंड सभा स्थल पहुंचे जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, धनबाद सांसद पशुपतिनाथ नाथ सिंह, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, पुर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सही कई नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा की झारखंड के लोगो में भाजपा के प्रति काफी उत्साह है, झारखंड की सभी सीटें एनडीए गठबंधन जीतेगी, झारखंड में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की सरकार चल रही है, आए दिन हत्या और रंगदारी की घटनाएं होती है, आम, गरीब लोग परेशान है, लोगो का मोदी सरकार पर विश्वास बढ़ा है, एनडीए सभी 14 सीटो पर जीत दर्ज करेगी, पूरे देश में हमलोग 400 पार सीट ला रहे है । साथ ही कहा की झारखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

वही बाबूलाल मरांडी ने कहा की कोयला नगरी धनबाद में जिस तरह से क्राइम बढ़ा है, हत्या, रंगदारी की घटनाएं हो रही है उससे मुक्त करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की राज्य में लूट भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है।वही मोदी सरकार में कई काम हुए है एक बार फिर हमलोग 400 पार सीट से लोकसभा चुनाव जीतेंगे। वही आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा की मोदी सरकार में कई कार्य हुए है धनबाद में ही हार्ल खाद कारखाना खुला, आईएसएम को आईआईटी का दर्जा मिला आने वाले समय में कोयला मजदूरों के लिए भी बेहतर कार्य होगा। वही भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा की जिस तरह से नामांकन से लेकर सभा स्थल तक लोगो की भीड़ थी ये सुनिश्चित है की भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे है। बता दे की धनबाद में 25 मई को चुनाव होना है जबकि 29 अप्रेल से 6 मई तक नामांकन होगा फिर नाम वापसी होगी।

Previous Post

खुलाशा: पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या,थाने में दर्ज कराई थी झूठा मुकदमा

Next Post

धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने किया नामांकन, पंहुचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो ने सभा को किया संबोधित

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English