DHANBAD: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी के द्वारा झारखंड या धनबाद से अल्पसंख्यक समुदाय को टिकट नहीं देने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी थी, वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की भी बात कह रहे थे। इस नाराजगी को केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया और इन्हे मानने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सहजदा अनवर को धनबाद भेजा गया जिन्होंने नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता शमशेर आलम, मुख्तार खान से मिले लंबी बातचीत हुई जिसमे कई आश्वासन दिए गए तब जाकर अब नाराजगी दूर हुई।

धनबाद कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए सहजादा अनवर ने कहा की सभी की जो भी नाराजगी थी वह बातचीत से दूर हो गई है कांग्रेस आलाकमान सभी की भावना को समझता है। लोकसभा में कुछ ऐसी परिस्थिति थी की अल्पसंख्यक को टिकट नहीं मिल सका जिसे आगामी विधानसभा सभा में पूरा किया जाएगा। वही मौजूद शमशेर आलम और मुख्तार खान ने कहा कि झारखंड में 18 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी है ऐसे में हम लोगों को भी सम्मान मिलना चाहिए लेकिन आला कमान हम लोगों की नाराजगी को संज्ञान में लिया है झारखंड के प्रदेश प्रभारी, विधायक दल के नता और प्रदेश अध्यक्ष से बात हुई है आगे जो भी होगा सकारात्मक होगा।
वही कांग्रेस नेता सह जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी ने कहा कि झारखंड में 14 लोकसभा सीट है जिसमें एक भी सीट पर अल्पसंख्यक को टिकट नहीं दिया गया जिसकी नाराजगी थी लेकिन आलाकमान की ओर से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धनबाद पहुंचकर हम लोगों की बातों को गंभीरता से लिया है साथ ही आगे सम्मान देने की बात कही गई है। अब हम लोगों की नाराजगी दूर हो गई अब धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीतने का काम करेंगे।







