DHANBAD: धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। ढुल्लू महतो अपने घर बाघमारा के चिटाही से निकलकर रामराज मंदिर में पूजा अर्चना किया जिसके बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ धनबाद उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद पी एन सिंह, विधायक राज सिंहा उपस्थित रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद ढुल्लू महतो जुलुश के साथ गोल्फ ग्राउंड सभा स्थल पहुंचे जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, धनबाद सांसद पशुपतिनाथ नाथ सिंह, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, पुर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सही कई नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा की झारखंड के लोगो में भाजपा के प्रति काफी उत्साह है, झारखंड की सभी सीटें एनडीए गठबंधन जीतेगी, झारखंड में भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की सरकार चल रही है, आए दिन हत्या और रंगदारी की घटनाएं होती है, आम, गरीब लोग परेशान है, लोगो का मोदी सरकार पर विश्वास बढ़ा है, एनडीए सभी 14 सीटो पर जीत दर्ज करेगी, पूरे देश में हमलोग 400 पार सीट ला रहे है । साथ ही कहा की झारखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

वही बाबूलाल मरांडी ने कहा की कोयला नगरी धनबाद में जिस तरह से क्राइम बढ़ा है, हत्या, रंगदारी की घटनाएं हो रही है उससे मुक्त करना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की राज्य में लूट भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है।वही मोदी सरकार में कई काम हुए है एक बार फिर हमलोग 400 पार सीट से लोकसभा चुनाव जीतेंगे। वही आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा की मोदी सरकार में कई कार्य हुए है धनबाद में ही हार्ल खाद कारखाना खुला, आईएसएम को आईआईटी का दर्जा मिला आने वाले समय में कोयला मजदूरों के लिए भी बेहतर कार्य होगा।

वही भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा की जिस तरह से नामांकन से लेकर सभा स्थल तक लोगो की भीड़ थी ये सुनिश्चित है की भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे है। बता दे की धनबाद में 25 मई को चुनाव होना है जबकि 29 अप्रेल से 6 मई तक नामांकन होगा फिर नाम वापसी होगी।








