DHANBAD: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र, निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला व निरसा विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ जियाउल अंसारी ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया l

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी चुनाव के मद्देनज़र निरसा पॉलिटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम में पर्याप्त संख्या में ईवीएम समेत अन्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है l धनबाद पुलिस द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है l

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला व विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ जियाउल अंसारी स्ट्रांग रूम पहुंचे जहाँ उन्होंने बनाये गये सीसीटीवी सर्विलांस रूम सहित सुरक्षा पोस्ट का निरीक्षण किया l इस दौरान अधिकारियो ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने को कहा l
जांच के दौरान इनके अलावे निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार, निरसा अंचल अधिकारी इन्द्र लाल ओहदार, निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे l







